बेगुसराय, फरवरी 15 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरूआत तो की गई है लेकिन समुचित व्यवस्था और आवश्यक देखरेख के अभाव में बच्चों को अब तक इससे अपेक्षित फायदा नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय ओमर हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए अलग कमरा, उपकरण आदि तो दिए गए हैं लेकिन ऑपरेटर के अभाव में कभी-कभी ही छात्रों को स्मार्ट क्लास का दर्शन हो पाता है। फिलहाल इंटर और मैट्रिक परीक्षा संचालन को लेकर पिछले 15 दिनों से वर्ग संचालन में भारी परेशानी हो रही है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि परीक्षा को लेकर पिछले 20 दिनों से एक भी स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं हो पाया है। छात्र अभिषेक कुमार, कुणाल कुमार, गरिमा सिंह आदि ने बताया कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर स्मार्ट क्लास को स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इधर, कई छात्र...