गढ़वा, अक्टूबर 27 -- मेराल, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में एक्स-रे ऑपरेटर के पदस्थापन नहीं होने के कारण करीब तीन महीने से एक्स-रे सेवा ठप है। उससे मरीज और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर गरीब लोगों को भी मजबूरन बाहर या गढ़वा जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेराल के अलावा डंडई और रमना प्रखंड के कई गांवों के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। जरूरत पड़ने पर एक्स रे कराने इसी अस्पताल में आते हैं। ऑपरेटर नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह अस्पताल पर लगभग दो से ढाई लाख जनसंख्या को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराता है। जब अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि एक्स-रे मशीन चलाने के लिए ऑपरेटर ही नहीं है। थक हारकर उन्हें बाहर जाकर एक्स रे कराना पड़ता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.