रांची, फरवरी 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस वर्ष कक्षा 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएमएस) प्रणाली से करने का निर्णय लिया है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को इसका गहन अभ्यास कराएं। बोर्ड ने इसके लिए ओएमएस पोर्टल पर एक विशेष अभ्यास लिंक और मॉड्यूल जारी किया है, जिसका विवरण स्कूलों की ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है। शिक्षक अपनी आईडी से लॉगिन कर डिजिटल मूल्यांकन की बारीकियों को समझ सकते हैं। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाना है, ताकि छात्र समय पर परिणाम प्राप्त कर उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन ले सकें। साथ ही, यह 10वीं की दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.