मथुरा, जून 23 -- अब जिले की ग्राम पंचायतों में कचरा कलेक्शन से संबंधित सभी कार्य डिजिटल रूप से ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए एक विशेष मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी जिला पंचायती राज विभाग द्वारा एचडीएफसी को सौंपी गई है। पंचायती राज विभाग के इस एप के माध्यम से ग्राम स्तर पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, निस्तारण, आरआरसी सेंटरों पर संग्रहण, प्लास्टिक मुक्त ब्रज अभियान के तहत की गई कार्रवाई और प्लास्टिक रिसाईकिलिंग प्लांट तक की प्रक्रिया को ट्रैक किया जा सकेगा। इस एप में हर गांव में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की मॉनिटरिंग, कचरे का प्राथमिक निस्तारण एवं छंटाई प्रक्रिया का रिकॉर्ड, आरआरसी सेंटरों पर कचरे के संग्रहण की स्थिति, प्लास्टिक मुक्त ब्रज अभियान के तहत उठाए गए कदमों की एंट्री, प्लास्टिक कचरे को रिसाईकिलिंग प्लांट तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.