मुरादाबाद, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बढ़ते ऑन लाइन कारोबार पर रोष जताया है। इसके विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि बढ़ते ऑनलाइन व्यापार से छोटे कारोबारी परेशान हैं। ऑन लाइन में भारी छूट की बात कहकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है। इसके सामान में क्वालिटी भी निम्न स्तर की होती है। इससे ग्राहक खुद ठगा सा महसूम कर रहे हैं। इसलिए इस ऑन लाइन कारोबार पर तत्काल रोक लगवाई जाए, जिससे कि छोटे कारोबारियों को भी जीवन मिल सके। नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरीश भसीन सहित अंबरीष अग्रवाल, रवि अग्रवाल,प्रदीप रस्तोगी, संजय सहगल, सुभाष चंद्र जैन, संजय रस्तोगी,शरद चतुर्वेदी, संजीव गुप्ता, श्याम सुंदर शर्मा आदि रहे।

हिंद...