हजारीबाग, मार्च 18 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिल्वार स्थित ओम ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के शिकार निवेशकों ने संचालक के भाई रंजीत प्रजापति को पकड़कर मुफस्सिल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हालांकि मुख्य संचालक संजय प्रजापति अभी भी फरार है। दर्जनों निवेशक थाना पहुंच गए और अपने पैसे की वापसी की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। गौरतलब है कि संजय प्रजापति समेत रंजीत प्रजापति, सुजित प्रजापति, बिनोद प्रजापति और अन्य के खिलाफ कई थानों में निवेशकों ने धोखाधड़ी के मामले दर्ज करवाए थे। इन लोगों ने एक आकर्षक निवेश योजना दिखाकर 10 महीनों में रकम दोगुनी करने का वादा किया था। सौ फीसदी गारंटी का झांसा देकर निवेशकों ने 200 करोड़ ठगे जाने का अरोप लगाया है। पीड़ितों की मानें तो इस ठगी का शिकार न केवल हजारीबाग, रामगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.