बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर संवाददाता। विशेष प्रकाश पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत सदर विधानसभा के 11 केंद्रों पर सोमवार को अनमेपिंग वाले मतदाताओं से साक्ष्य प्राप्त किए गए। इन सभी केदो पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने लोगों से साथ वह फोटो प्राप्त कर हस्ताक्षर बनवाये। जिन मतदाताओं के साक्ष्य नहीं जमा हो सके हैं उन्हें अलग-अलग तिथियां साक्ष्य जमा करने के लिए दी गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अवल की एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि विशेष प्रकार पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ऐसे लोग जिन्होंने गणना प्रपत्र प्राप्त करने के बाद भी नहीं जमा कराया था उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी की गई है। ऐसे लोगों से साक्ष्य जमा करने के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में 11 केंद्र खोले गए हैं। इन सभी केद्रों पर 28 सहायक ...