बुलंदशहर, जनवरी 9 -- बुधवार की देर रात ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा अभियान चलाया। क्लब की टीम ने प्रदर्शनी मैदान के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों और रैन बसेरों का भ्रमण कर वहां ठिठुर रहे जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। क्लब के अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने कहा कि भीषण सर्दी में समाज के वंचित वर्ग को मदद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। संस्था का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गर्म कपड़ों के अभाव में ठंड से न ठिठुरे। सचिव अंकुश वार्ष्णेय और उपाध्यक्ष अधिवक्ता समर्थ गुप्ता ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह मानवता और सेवा भाव को समर्पित है। तुषार अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, अनंत गुप्ता, भाविक गुप्ता सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...