बरेली, फरवरी 13 -- सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब ऑनस्क्रीन (ओएसएम) किया जाएगा। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने सत्र 2026 से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु ऑनस्क्रीन मार्किंग प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था से शिक्षक डिजिटल माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी और मूल्यांकन प्रक्रिया में मानवीय त्रुटियों में भी कमी आएगी। सीबीएसई ने विद्यालयों से यह भी आग्रह किया है कि वे कंप्यूटर लैब, विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिविटी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सुविधाओं की तैय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.