उरई, दिसम्बर 5 -- कोंच। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण धरना दिया। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी थोपे जाने से शासकीय कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न होगी और फील्ड में लगातार रहकर कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। कोंच विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को धरने के दौरान सचिवों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। सचिवों ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी की बाध्यता केवल दबाव बनाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार नेटवर्क समस्याओं के कारण उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं हो पाता।इसी सिलसिले में सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ कोंच प्रशांत कुमार को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को वापस लेने की मांग की। अनुज गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष,इंद्रजीत सिंह, हेमन्त कुमार, सूरज भान, शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.