कन्नौज, दिसम्बर 5 -- जलालाबाद। ब्लॉक कार्यालय परिसर में शुक्रवार शाम को ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। अधिकारियों का कहना था कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की बाध्यता उनके नियमित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर हाजिरी लगाना संभव नहीं हो पाता, जिससे अनावश्यक दबाव और तकनीकी बाधाएं बढ़ जाती हैं। ग्राम विकास अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अन्य विभागों के कार्यों में भी लगाया जाता है, जिसके चलते उनकी मूल जिम्मेदारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सरकार की ऑनलाइन उपस्थिति योजना को दबाव बनाने वाला कदम बताते हुए इसे अव्यावहारिक करार दिया। सचिवों का कहना था कि अतिरिक्त कार्यों का बोझ लगातार समस्याएं खड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.