मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। चार दिसंबर तक इसी तरह से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। आंदोलन 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सागर और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में संगठन के प्रदीप राठी, विकास चतुर्वेदी, सुशील यादव, सीमा यादव, आमोद चौहान, अभिरूप चौबे सहित संगठन के सदस्यों ने सदर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना दिया। दिन के एक बजे तक विरोध प्रदर्शन में शामिल सदस्य दोपहर बाद क्षेत्र में रवाना हो गए। धरना के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से विभाग की अलावा अन्य विभागों के कार्य कराए जा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष व...