मेरठ, दिसम्बर 6 -- हस्तिनापुर। विकासखंड कार्यालय पर शुक्रवार को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में स्थानीय ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों ने धरना प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की। विकासखंड में वैभव देशवाल, सौरभ कश्यप, सुरजीत कुमार, रोहित जेनर, आकांक्षा, गीता, विनीत राणा, शक्ति सिंह, मुन्नालाल, विक्रांत, गौरव, अजय वर्मा आदि ने कार्य का बहिष्कार किया। वैभव देशवाल ने बताया कि हर पंचायत सचिव के पास तीन या उस से अधिक गांवों की जिम्मेदारी है। ऐसे में ब्लॉक या प्रत्येक ग्राम पंचायत में आकर ऑनलाइन हाजिरी लगाना संभव नहीं हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...