रायबरेली, दिसम्बर 3 -- सतांव, संवाददाता। ऑनलाइन हाजिरी लगाने के सरकारी फरमान का ब्लाक में तैनात ग्राम सचिव लगातार विरोध कर रहे हैं। बुधवार को भी सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांध कर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सचिवों ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लाकर सरकार, उनको एक ग्राम पंचायत से बांधने का कार्य कर रही है, जबकि उनके पास कई-कई ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। ग्राम विकास अधिकारी कमलेश तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति अव्यवहारिक है। इससे शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। सचिवों के पास कई-कई ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। पंचायत सचिव पांच दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सांकेतिक सत्याग्रह किये जाने की तैयारी है। सचिवों की माने तो सत्याग्रह के बाद मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव उत्त...