बिजनौर, दिसम्बर 10 -- प्राथमिक शिक्षक संघ बिजनौर की आपात बैठक आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों पर जबरन ऑनलाइन उपस्थिति थोपे जाने का आरोप लगाया। शिक्षकों से एकजुट होकर पुरजोर तरीके से ऑनलाइन हाज़री का विरोध करने का निर्णय लिया। बुधवार को नहटौर के दुर्गा विहार कॉलोनी हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति बिना शिक्षकों की मांगों को पूरा किये जारी किया है। जिलाध्यक्ष सुधाराज सिंह ने कहा कि अध्यापकों को जब तक वर्ष मे 30 इएल, 15 हाफ सीएल अनुमन्य नहीं की जाएगी, तब तक किसी भी कीमत पर ऑनलाइन उपस्थिति को लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट की गुणवत्ता भी बहुत खराब है साथ ही नेटवर्क की उपलब्धता नही है। ऐसी स्थिति में गुणवत्ता युक्त नए टैबलेट सरकार को उपलब्ध कराने चाहिए। अध्यापकों को स्थानांतरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.