उरई, दिसम्बर 5 -- कदौरा। ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था का विरोध किया। कदौरा में खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या को सचिवों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि तकनीकी खामियों के चलते यह व्यवस्था फील्ड कार्य में बाधा बन रही है और बिना संसाधन उपलब्ध कराए कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों ) ने सांकेतिक धरना देते हुए कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की अनिवार्यता संभव नहीं है। ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि अगर मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वह सामूहिक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सचिव सुरेश चंद्र निषाद, मुजाहिर खान , मेघा भारद्वाज, नवीन कुमार, पवन सोनी, अर्चना...