शाहजहांपुर, दिसम्बर 2 -- एक दिसंबर से लागू हुई ऑनलाइन हाज़िरी व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को पंचायत सचिवों ने विकासखण्ड कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सचिवों ने कहा कि कई-कई पंचायतों का प्रभार होने के कारण सुबह, दोपहर और शाम तीन बार फेस अटेंडेंस देना संभव नहीं है। दूरस्थ पंचायतों तक समय पर पहुँचना भी चुनौती है। ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह और सचिव शिवालय शर्मा ने प्रभार घटाने की मांग की। राकेश कुमार ने कहा कि नई प्रणाली तभी सुचारू चलेगी, जब प्रत्येक सचिव के जिम्मे कम पंचायतें हों। प्रदर्शन में कई सचिव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...