बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। ऑनलाइन हाजरी के खिलाफ जिले भर में तैनात एक हजार से अधिक पंचायत सफाई कर्मियों ने विकास भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के स्वच्छता ऐप का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने इस आदेश को वापस लेने के लिए विकास भवन परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। कर्मियों ने कहा कि जबतक इस आदेश को वापस नहीं लिया जाता है वे लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मियों ने यह भी बताया कि अधिकांश सफाई कर्मी जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय से संबद्ध हैं, जिसके कारण गांव की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। जो कर्मी अधिकारियों के यहां संबद्ध हैं वह गांव में जाकर कैसे अपनी हाजरी लगाएंगे। शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम की अगुवाई में कर्मी विकास भवन ...