उरई, फरवरी 23 -- उरई। जिले में ऑनलाइन ने विभिन्न सेक्टरों का कारोबार प्रभावित कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आनलाइन बाजार समेत छह बिंदुओं को लेकर सदर विधायक को ज्ञापन दिया। इसमें विधायक के माध्यम से सरकार से मांग उठाई गई कि ऑनलाइन बाजार को िनयम बनाकर सख्ती से राेका जाए, साथ ही उरई से नई दिल्ली के लिए सीधे टे्रन का संचालन किया जाए। जिलाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी के साथ अनिल बहुगुणा, हरिओम बाजपेई, रेल हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम संयोजक भरत कुरेले, राघवेंद्र गुप्ता रानू, प्रिंस गुप्ता, अजय कुमार, नवाज खा, शैलेंद्र प्रजापति आदि ने स्वयंवर गेस्ट हाउस में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि जालौन जिले में हर सेक्टर में आनलाइन बाजार आ चुका है। इससे गारमेंटस से लेकर इलेक्ट्रानिक, बर्तन के साथ ही खाने पीने क...