लखनऊ, मार्च 27 -- योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने यूपी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की। सभापति वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बैंक की सेवाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक लखनऊ में 20 शाखाओं, 82 बी-पैक्स केंद्रों और आठ वेतन भोगी समितियों के माध्यम से बैंकिंग, फसली ऋण, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि निवेश, गृह ऋण, वाहन ऋण सहित विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहा है। साथ ही कई शाखाएं नई तकनीकों जैसे एनईएफटी/आरटीजीएस, डीबीटीएल, आईएमपीएस, एईपीएस, क्यूआर कोड, माइको एटीएम और मोबाइल एटीएम वैन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर बैंकिंग को और अधिक सुगम बना रही हैं। उन्होंने बताया कि बैंक की 45 बी-पैक्स इकाइयां पूर्णतया कम्प्यूटराइज्ड हैं। सभापति का कहना है कि एक सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक चले सदस्यता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.