रुडकी, मार्च 29 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी सुनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब पांच दिन पहले उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी से पांच हजार रुपये की साड़ी आर्डर की थी। शनिवार सुबह कंपनी से साड़ी की डिलीवरी आई थी। महिला ने पांच हजार रुपये देकर साड़ी का पार्सल ले लिया। दोपहर में जब महिला ने पार्सल खोला तो उसके अंदर साड़ी के बजाय कपड़े की कतरन निकली। परेशान होकर महिला ने इस बावत गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.