शामली, फरवरी 22 -- कांधला। कस्बे के रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा हजारों रुपये की नगदी उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात ठग के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रेलवे रोड निवासी सोनू ने शनिवार को थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। रविवार को अचानक उसके मोबाइल फोन पर खाते से 14 हजार रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज देखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत अपने खाते की शेष राशि की जांच की तो पता चला कि खाते से ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने किसी प्रकार की ऑनलाइन खरीदारी नहीं की है और न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.