रुद्रपुर, नवम्बर 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक युवक से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें मुनाफे का झांसा देकर करीब साढ़े छह लाख की ठगी हो गई। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक युवक ने बताया कि दो महीने पहले फेसबुक पर एक लिंक मिला, जिसे खोलते ही वह एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में लगभग 90 लोग थे, जो रोजाना शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा करते थे। खुद को आईआईएफसीएस कंपनी का कर्मचारी बताने वाले ठगों ने युवक को प्रीआरई आईपीओ और ब्लॉक ट्रेड में अधिक मुनाफे का लालच दिया। युवक के मुताबिक, शुरू में शेयर रेट वास्तविक कंपनियों से मेल खाते दिखे, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। बाद में ठगों ने उसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजने को कहा। 14 से 30 अक्तूबर के बीच युवक ने अपनी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.