गोरखपुर, फरवरी 20 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के पांचवें ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से तर्क रखा। वाद-विवाद के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन शिक्षा को बौद्धिक विकास में बाधक बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक संवाद, सहपाठी सहभागिता और कक्षा की आत्मीय परंपरा प्रभावित होती है। वहीं समर्थक पक्ष के प्रतिभागियों ने इसे डिजिटल युग की जरूरत बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येंद्र मिश्र, डॉ. अजीत पांडेय, विंध्याचल दुबे ने कहा कि भविष्य की शिक्षा व्यवस्था ऑनलाइन और पारंपरिक पद्धतियों के समन्वय से ही सुदृढ़ होगी। डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. कपिलदेव गुप्त, राकेश विश्वकर्मा, प्रवीण दीक्षित एवं अजीत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.