कन्नौज, फरवरी 23 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ऑनलाइन व्यापार और ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव से छोटे व फुटकर व्यापारियों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से सख्त नियामक कानून बनाने की मांग की है। मंडल का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट, चुनिंदा विक्रेताओं को विशेष लाभ और कम कीमत पर बिक्री के कारण स्थानीय बाजारों का संतुलन बिगड़ रहा है और पारंपरिक दुकानदार लगातार घाटे में जा रहे हैं।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता (राजस्थान) और राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मकरंद मिश्रा (उत्तर प्रदेश) के निर्देश पर कन्नौज इकाई ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी और पारंपरिक बाजारों से जुड़े व्यापारी आज अस्तित्व के संकट का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.