छपरा, मार्च 20 -- धोखाधड़ी के केस दर्ज कराने के दौरान आने वाली परेशानी को देखते हुए जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देश छपरा, हमारे संवाददाता। साइबर अपराधियों के शिकार हुए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ित को केस दर्ज कराने के लिए अब भटकना नहीं होगा। अभी तक पीड़ितों को अपनी शिकायत पहले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या 1930 पर करानी होती थी। उसके बाद उसी शिकायत के आधार पर साइबर थाने में केस दर्ज किया जाता था। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ित की इस परेशानी को पुलिस मुख्यालय ने दूर कर दिया है। अब सभी थानों को एनसीआरपी और 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। अब पीड़ित सशरीर अपनी शिकायत लेकर साइबर थाना पर जाएंगे और साइबर पुलिस खुद ही उनकी ऑनलाइन शिकायत 1930 पर दर्ज कराएगी। मालूम हो कि 1930 पर शिकायत दर्ज कराना पोर्टल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.