नवादा, जुलाई 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फायनेंस कम्पनी के नाम पर सस्ते दर पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ठगी मामले में पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से दोनों अपराधियों को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव से सोमवार को दबोच लिया। इनके पास से 08 मोबाइल बरामद की गयी है। जिसमें 05 स्मार्ट मोबाइल व 03 की-पैड मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा इनके पास से 03 पैन कार्ड, 03 पासबुक, 02 सिमकार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 कस्टमर डेटाशीट की कॉपी व 01 बाइक जब्त की गयी है। गिरफ्तार आरोपितों में शैलेन्द्र सिंह का 24 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.