हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड बार काउंसिल के आह्वान पर ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में मंडलभर के अधिवक्ताओं, अरायज नवीस, स्टांप वेंडर्स व दस्तावेज लेखकों ने सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो विधानसभा का घेराव करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में कुमाऊं मंडल के अधिवक्ता तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री दफ्तर के पास जमा हुए। इस दौरान हुई सभा में उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह पाल ने कहा कि प्रस्तावित वर्चुअल रजिस्ट्री से दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेडंर्स, अराजयज नवीस व अधिवक्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.