नवादा, जुलाई 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर पुलिस की एसआईटी ने ऑनलाइन मार्केंटिंग कम्पनियों से खरीदारी करने वाले विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करने के मामले में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर उपलब्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से शनिवार को छापेमारी कर आरोपित को जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से 1500 रुपये नगद, दो स्मार्ट मोबाइल, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 07 पेज कस्टमर डेटाशीट व 02 इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक कार्ड बरामद किये गये हैं। आरोपित की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव के 25 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गयी है। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.