बुलंदशहर, फरवरी 20 -- कस्बे के मौहल्ला गढ़ी ठाकुरान निवासी शकील ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसने सोशल मीडिया यूट्यूब पर भैंसों की बिक्री का चैनल देखा। जिसमें अच्छी नस्ल की भैंस सही कीमत में देने की बात कही गई। उसने अपने साथी मौहल्ला निवासी जाबिद के साथ मिलकर दो भैंसे मंगाने की बात कही। आरोपियों ने विभिन्न औपचारिकताएं पूरी कर भैंसें भेजने की बात का झांसा देकर विभिन्न तरीकों से 1.245 लाख रुपए मंगा लिए। परंतु भैंसों की डिलीवरी नहीं की गई। जब उसने मोबाइल से भैंसें भेजने के लिए कॉल की तो एक आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल जिसमें पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। धमकी दी कि उसे लूट के झूठे मुकदमे में फंसवा देगा। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू कुमार जाट मौहल्ला गढ़ी ठाकुरान समेत चार मोबाइल नंबर धारकों के खिला...