प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता शहर के जानसेनगंज चौराहे के पास मामूली विवाद में मां-बेटे पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि समोसा विक्रेता से मां-बेटे ने सिर्फ यूपीआई से भुगतान करने की बात कही। इसे लेकर विवाद में समोसा विक्रेता और उसके परिवार ने गर्म तेल में रखी कलछुल से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रायपुर हंडिया निवासी आर्य प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह अपनी मां मीना सिंह के साथ चौक पर सामान खरीदने गया था। जहां से लौटते समय जानसेनगंज चौराहे के पास एक समोसा विक्रेता की दुकान पर रूके और समोसे का दर पूछा। आरोप है कि दुकानदार को यूपीआई द्वारा भुगतान किए जाने की बात कही, तो वह बदसलूकी करने लगा और मीना सिंह को धक्का दे दिया। आर्य प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.