मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- अब कृषि विभाग की साइट पर ऑनलाइन बुकिंग करने पर तोरिया का नि:शुल्क मिनीकिट बीज मिलेगा। कृषि विभाग से संचालित राज्य सहायतित नि:शुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण योजना के तहत दो किलोग्राम मात्रा में मिनीकिट मिलेगी। तिलहन बीज मिनीकिट के लिए 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते है तो फिर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य सहायातित नि:शुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट नि:शुल्क दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.