औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता।ऑनलाइन फूड डिलीवरी और अन्य गिग सेवाओं ने भले ही लोगों की जिंदगी आसान की हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है। जिले में गिग वर्कर्स की अपनी परेशानियां हैं, पर इन सेवाओं के संचालन में खामियों के चलते आम लोगों की मुश्किलें भी कम नहीं हो रही हैं। खासतौर पर टाइम-स्लॉट का पालन न होना, ओटीपी सिस्टम और तकनीकी जटिलताएं उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही हैं। पड़ताल में सामने आया कि कई डिलीवरी कंपनियां निर्धारित समय-स्लॉट का सही से पालन नहीं कर रहीं। नतीजतन लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। बुजुर्गों और ऐसे उपभोक्ताओं को ज्यादा दिक्कत होती है, जो मोबाइल या ऐप के इस्तेमाल में सहज नहीं हैं। शहर के ब्रम्हनगर मोहल्ले में रहने वाले एक बुजुर्ग उपभोक्ता ने बताया कि डिलीवरी लेने के लिए बार-बार ओटीपी मांगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.