आगरा, दिसम्बर 27 -- ग्रेवुड ग्रुप ने शनिवार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्रेवुड होम्स लॉन्च किया। इसके माध्यम से आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने, बेचने और किराए पर देने का कार्य डिजिटल रूप से किया जा सकेगा। कंपनी के सीईओ नितिन गुप्ता ने कहा कि प्लेटफॉर्म लेन-देन को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने का प्रयास है। इसे बाजार और अनुभव के आधार पर विकसित किया गया है। उपयोगकर्ता बिना किसी जटिल प्रक्रिया के अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले ले सकेंगे। इस अवसर पर सीओओ अमर शर्मा और सीएसओ राघव बंसल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...