हरिद्वार, जून 13 -- सिडकुल की निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक से ऑनलाइन प्रमोशन और निवेश के नाम पर 3.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शातिरों ने पहले व्हाट्सएप और फिर टेलीग्राम के माध्यम से झांसा देकर युवक को टास्क करने को कहा। शुरुआती लेनदेन में कुछ पैसा वापस कर उसका भरोसा जीता और फिर धीरे-धीरे लाखों रुपये हड़प लिए। सिडकुल पुलिस के मुताबिक टावर ए-हरिद्वार ग्रीन, रोशनाबाद निवासी नीरज श्रीवास्तव ने तहरीर दी। बताया कि वह निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। बताया कि 20 नवंबर 2024 को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कई कॉल आई। एक कॉल में सामने वाले ने खुद को प्रमोशन कंपनी का कर्मचारी बताया। अगले दिन टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करवाकर प्रिय मेहरा नाम की आईडी से निर्देश दिए।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.