संभल, मार्च 24 -- बहजोई। बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास की ओर से ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 22 विद्यालयों से कक्षा 11 व 12 के 3814 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। सोमवार को प्रतियोगिता के संयोजक संभव जैन ने बताया कि न्यास की ओर से प्रतिवर्ष ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा साथ ही विद्यालय स्तर पर प्रतिभाओं का चयन कर सम्मानित किया जाएगा। नमन जैन व अमन जैन समेत देवेंद्र यादव, अक्षय राठौर व नेत्रपाल आदि ने परीक्षा संचालन में सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.