विकासनगर, दिसम्बर 11 -- चकराता, संवाददाता। सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने गुरुवार को कोतवाली चकराता का अर्द्धवाषिक निरीक्षण किया। इस दौरान ऑनलाइन पोर्टल और सीसीटीएनएस पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ कोतवाली प्रभारी अन्य दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने* मालखाने के निरीक्षण के दौरान मालों के रख-रखाव, साफ-सफाई और निस्तारण की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने असलहा की साफ-सफाई की जांच और अधिकारी व कर्मचारियों से वैपन हैण्डलिंग कराई। कोतवाली प्रांगण की साफ-सफाई और लावारिस, सीज वाहनों और माल मुकदमाती वाहनों का निरीक्षण कर निस्तारण करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध रजिस्टर और अन्य रजिस्टरों का अवलोकन कर इनके रख-रखाव और इन्हें अपडेट करते रहने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.