बागपत, अप्रैल 1 -- सड़क हादसे और मारपीट की घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की मेडिकोलीगल जांच की जाती है, जिसके आधार पर थाना पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करती है। शासन ने जिला अस्पताल और सीएचसी पर होने वाली मेडिकोलीगल जांच रिपोर्ट को पोर्टल पर ऑनलाइन कराये जाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बताया कि जिले में होने वाली मेडिकोलीगल जांच रिपोर्ट को पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। शासन ने जनपद में घायलों की होने वाली मेडिकोलीगल जांच रिपोर्ट करने की प्रक्रिया अप्रैल माह में शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और सीएचसीमें होने वाली मेडिकोलीगल जांच ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। सीएमओ ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.