कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर दक्षिण, संवादादाता। एसएससी की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कर रहे एक अभ्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित का कम्प्यूटर कहीं और से संचालित किया जा रहा था। परीक्षा केंद्र के मैनेजर की शिकायत पर नौबस्ता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित आरपीएम ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर सोमवार को एसएससी एमटीएस की परीक्षा होनी थी। शाम की दूसरी पाली में परीक्षा के दौरान एक कंप्यूटर सिस्टम संदिग्ध पाया गया। इस पर कन्नौज के तिर्वा थानाक्षेत्र के पचोर गांव निवासी अभय सिंह ऑनलाइन परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा का आयोजन कराने वाले इक्विटी केयर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय मैनेजर शिवांशु शर्मा के अनुसार शक होने पर ऑब्जर्वर मोहित कुमार शर्मा व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.