मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादाबाद। योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाकर गुरुवार को जिस श्रमिक ने श्रम विभाग के दफ्तर की बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश की थी वह पंजीयन लेने का पात्र नहीं मिला था। विभाग की पड़ताल में इस जैसे डेढ़ सौ श्रमिकों के पंजीयन के लिए अपात्र मिलने की हकीकत सामने आई है। उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि इन सभी श्रमिकों ने अपना पंजीयन ऑनलाइन कराया था, जहां आवेदकों को ऑटोमेटेड पंजीयन मिल जाता है। जब उन्होंने श्रमिकों के लिए संचालित योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया तो उनकी पात्रता जांची गई। जिसमें ये सभी श्रमिक अपात्र मिले। निर्माण के कार्यों से जुड़े श्रमिक ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। निर्माण के कार्य से जुड़ी 40 तरह की श्रेणियां निर्धारित हैं। कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश ...