हरिद्वार, फरवरी 2 -- घर बैठे ऑनलाइन काम कर अच्छी कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवती से 4.89 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगा बाग, बंगाली मोड़ निवासी सृष्टि भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से ऑनलाइन कार्य से संबंधित संदेश आया। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने आसान काम के बदले अच्छी आय का भरोसा दिलाया और शुरुआत में कुछ औपचारिकताएं पूरी कराने की बात कही। इसके बाद ठगों ने डिपॉजिट के नाम पर उनसे पहले छोटी रकम जमा कराई। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उन्हें एक ऑनलाइन एप से जोड़ा गया और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। कुछ समय बाद अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाकर उसे अनफ्रीज कराने के नाम पर लगातार अलग-अलग आईडी और बैंक खातों में पैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.