नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डाबरी इलाके में ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 3.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर डाबरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता शिवम डाबरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। शिवम ने पुलिस को बताया कि जालसाजों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से उससे संपर्क किया और उसे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड निवेश योजना का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने दावा किया कि यह काम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें जोखिम न के बराबर है। साथ ही यह भरोसा दिलाया गया कि निवेश की गई राशि जितनी अधिक होगी, मुनाफे का प्रतिशत उतना ही बढ़ेगा। शिवम को वीक्स नामक एक वेबसाइट पर पंजीकरण क...