देहरादून, जुलाई 4 -- ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने दून निवासी एक युवक से 12 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डालनवाला थाना पुलिस के अनुसार, अजय कंडारी निवासी मोहिनी रोड डालनवाला ने तहरीर दी कि उन्हें कुछ लोगों ने 02 जून को टेलग्राम ग्रुप और एक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया था। उन्हें ऑनलाइन जॉब ऑफर की गई। जिसके माध्यम से निवेश और क्रिप्टो करेंसी के जरिए अच्छी कमाई करने की बात कही गई थी। अजय के हामी भरने पर उनका कंपनी की वेबसाइट पर खाता खोला गया। 02 से 16 जून तक उनसे कुल 12 लाख रुपये निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में लिए गए। बताया गया था कि आठ लाख रुपये शुरुआत में लाभ के साथ उन्हें वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन रकम नहीं भेजी गई। जब उन्होंने संबंधित व्यक्तियों से इस संबंध में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.