मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर साइबर शातिरों ने सदर थाना रामदयालु नगर सिद्धार्थपूरम मोहल्ला निवासी श्रुति गुप्ता से 19.02 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। इसको लेकर उन्होंने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि बीते 27 से 29 जनवरी के बीच ठगी की गई है। अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन निवेश की योजना बताकर प्रलोभन दिया। कम समय में अधिक लाभ की जानकारी देकर विश्वास में लिया। इस तरह अलग-अलग बैंक खातों से ऑनलाइन निवेश कराया। राशि स्थानांतरित होने के बाद शातिरों ने संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ। इधर, गायघाट के पटशर्मा गांव निवासी विवेक राज को भी टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 2.22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। उन्होंने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। स...