शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर के साइबर क्राइम थाने की पुलिस टीम ने आनलाइन ठगे गए 69 हजार 755 रुपये डाक्टर को वापस करा दिए। शाहजहांपुर के आरसी मिशन क्षेत्र के नई बस्ती रेती मोहल्ला निवासी डाक्टर जया मिश्रा द्वारा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी व्यक्ति द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड से 2 आनलाइन एयरलाइन टिकट बुक किये गये। डा. जया के क्रेडिट कार्ड से कुल 69,755 रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई। इसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा डिटेल्स प्राप्त कर गहनता से छानबीन की और 69 हजार 755 रुपये वापस करा दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.