मुंगेर, दिसम्बर 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता कप। मुंगेर प्रमंडल आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, की अध्यक्षता में शुक्रवार 26 दिसंबर को मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत लखीसराय एवं शेखपुरा जिलों के राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। ऑनलाइन दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन पर सख्त रुख: समीक्षा के दौरान ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी, अभियान बसेरा-2, लगान वसूली, राजस्व न्यायालय, आपदा एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि, लखीसराय जिले में ऑनलाइन दाखिल-खारिज का निष्पादन 64.57 प्रतिशत तथा शेखपुरा जिले में...