नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने ग्राहकों की मांग पर एमडीएमए ड्रग्स की ऑनलाइन तस्करी करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से 16.25 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया। बरामद ड्रग्स की बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। एडिशनल डीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि गुरुवार रात को थाने की पुलिस टीम सेक्टर-60 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों से भागने का कारण पूछा तो वे आनाकानी करने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों नशे की तस्करी करते हैं। वे आईटी कंपनी और शिक्षण संस्थानों के आसपास ड्रग्स की ऑन डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.