पटना, अप्रैल 13 -- बिहार में साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय है। अब साइबर फ्रॉड लोगों को हनी ट्रैप कर शिकार बना रहे हैं। पटना में एक युवक को ऑनलाइन डेटिंग की डिजिटल प्रेमिका ने पोपट बना दिया। युवती ने निवेश का झांसा देकर संपत्तचक निवासी से 27 लाख ठग लिए। वहीं, अलग-अलग बहाने से अन्य कांडों में शातिरों ने पांच लोगों को कुल 31 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहला मामला संपत्तचक का है। स्थानीय निवासी ऑनलाइन डेटिंग एप पर सक्रिय थे। इससे उनकी बातचीत एक युवती से होनी शुरू हुई थी। युवती ने पीड़ित को एक कंपनी में निवेश पर मुनाफा का लालच दिया। झांसे में आकर शख्स ने 27.69 लाख रुपये कंपनी के खाते में भेज दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अन्य मामले में शातिरों ने डालमिया सीमेंट का डीलर बता बेऊर निवासी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.