बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। डिजिटल दौर में ऑनलाइन डेटिंग का बढ़ता चलन कई मानसिक परेशानी की भी वजह बन रहा है। ऑनलाइन डेटिंग एप और वेबसाइट को भले ही व्यस्त जीवनशैली में सुविधाजनक माना जा रहा है लेकिन इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। खासकर मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है और पैटर्न एडिक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के मनकक्ष में बीते 10 दिनों में पैटर्न एडिक्शन से जुड़े 56 से अधिक मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें 38 किशोरियां और युवतियां शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऑनलाइन डेटिंग का एक जैसा पैटर्न व्यक्ति को व्यवहारिक लत की ओर धकेल रहा है, जिससे रिश्तों में सामंजस्य बैठाने की क्षमता कमजोर पड़ रही है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि ऑनलाइन डेटिंग में लगातार स्वाइप, मैच और त्वरित प्रतिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.