मऊ, फरवरी 21 -- दोहरीघाट। थाना दोहरीघाट क्षेत्र के निवासी शहजाद अहमद पुत्र आबताब ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से उनके साथ पांच हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। शिकायत मिलते ही थाना दोहरीघाट की साइबर टीम सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू की। शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के पांच हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर शहजाद अहमद ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक दोहरीघाट। एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। टीम ने रोडवेज...